गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर चमोली में सैनिक विश्राम गृह के समीप ट्रक का टायर सड़क से बाहर निकल जाने के कारण वाहन जाम के झाम में फंस गए। दरअसल चमोली स्थित सैनिक विश्राम गृह के समीप ट्रक का एक टायर दूसरे वाहन को पास देते हुए सड़क से बाहर निकल गया। इस कारण दोनों ट्रक आपस में फंस गए। इससे दोनों ओर जाम लग गया। ट्रक को बाहर के समय कोई प्रयास न होने के कारण काफी लोग घंटों जाम में फंसे रहे। इस कारण बड़े वाहनों के गुजरने में दिक्कते खड़ी हुई।

यह भी पढ़ें :  किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और अपराध से बचाव की दी जानकारी, मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर की कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभाव बताए, महिला हेल्पलाइन 181 के प्रति भी किया जागरूक

समाचार भेजे जाने तक ट्रक को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके चलते लोग समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार करते रहे।