हरिद्वार : हॅलोनिक्स टेक्नोलॉजीज़ प्रा. लि. के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट सक्षम” का ट्रेनिंग सेंटर का आज मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर के खुलने से जनपद हरिद्वार में ही नहीं आस पास के राज्यों में भी रोजगार के नये अवसर बनेंगे, जिससे युवक युवतियां आत्मनिर्भर बन सकेंगे और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हों सकेंगे।कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना हरिद्वार के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

यह भी पढ़ें :  बदरीनाथ के तप्त कुंड में डुबकी लगाते दो बहनों की मौत

उन्होंने कहा कि हालोनिक्स की यह बहुत अच्छी शुरुआत है जिसमें निशुल्क ब्यूटी एंड वेलनेस पार्लर और होम अप्लायंसेस से संबंधित सारे कार्य सिखाए जा रहे हैं लड़कियां ब्यूटी पार्लर का काम सीख कर अपने पैरों पर खड़ी होगी और मजबूती से अपने परिवार का पालन पोषण भी करेंगी अगर उनको किसी प्रकार की लोन की जरूरत होती है तो प्रशासन द्वारा उनकी मदद भी की जाएगी और उनको लोन मिलने पर और अच्छा कार्य कर सकती हैं।

सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि होम अप्लायंस के ट्रेनिंग सेंटर में युवकों अगर ट्रेनिंग लेकर जाता है तो स्वयं प्रतिदिन एक हजार रुपए से दो हजार रुपए तक कमा सकता है जो कि उसके एवं उसके परिवार के लिए बहुत उपयोगी होगा और इससे और अधिक युवकों को रोजगार देने के अवसर बनेंगे तथा बेरोजगारी पर भी लगाम लगेगी ।इसके साथ ही उन्होंने युवतियों को क्लाउड किचन के बारे में विस्तार से बताया कि कैसे घर बैठे छोटे से निवेश से रोजगार किया जा सकता है, क्लाउड किचन के लिए भी महिलाओं को ट्रेनिंग दे जाएगी जिससे कि वो अपने पैरों पर खड़ी हो सके, तथा अपने परिवार का लालन पालन सही ढंग से कर पाए ओर आस पड़ोस की महिलाएं भी क्लाउड किचन से जुड़े जिससे कि उन्हें भी रोजगार के अवसर मिल सके।

यह भी पढ़ें :  कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा

इस दौरान ओम आरोग्यम योग मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक योगी रजनीश, मुख्य संरक्षक सिडकुल जगदीश लाल पाहवा, प्लांट हेड, हॅलोनिक्स टेक्नोलॉजीज़ प्रा. लि प्रभा कांत शुक्ला जी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश सिंह भदौरिया, जीएम क्वालिटी, हॅलोनिक्स टेक्नोलॉजीज़ प्रा. लि अंकित शर्मा, संस्थापक, एमटीपी चैरिटेबल सोसाइटी विनय गर्ग सहित ट्रेनिंग लेने आए युवक युवतियां सहित संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

The post सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने किया “प्रोजेक्ट सक्षम” का उद्घाटन, कहा – कौशल विकास से बदलेगा युवाओं का भविष्य appeared first on badhtabharat.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *