गौचर के लिए सीएम ने दी कई सौगात

गोपेश्वर (चमोली)। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही सात दिवसीय गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शानदार आगाज हो गया है। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

शुक्रवार दोपहर दो बजे के आसपास गौचर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम मेले के मुख्य द्वार पर रीबन काटकर मेले की शुरुआत की। इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ता उनको गाजे-बाजे व बैंड धुन के साथ मेला मंच तक ले गए। यहां उन्होंने सबसे पहले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद मेले के संस्थापक सदस्य रहे स्व गोबिंद प्रसाद नौटियाल की मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के तमाम कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कहा इसका जीता जागता उदाहरण बद्रीनाथ मास्टर प्लान व के केदारनाथ का कायाकल्प करना है। केदारनाथ के लिए शीघ्र रोपवे का कार्य शुरू किया जाएगा। उनका कहना था कि लव जेहाद, सख्त भू कानून,नकल विरोधी कानून सरकार की उपलब्धियां हैं। उन्होने कहा कि सरकार ने अवैध मजारों के नाम पर अतिक्रमण हटाकर सेंकड़ों हेक्टेयर जमीन से कब्जा हटाने का का किया है। महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने के लिए मिलेट को बढ़ावा दिया गया है। सीएम धामी ने कहा कि आज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों की देश में बड़ी तेजी से मांग बढ़ रही है। होमस्टे ने रोजगार के क्षेत्र में नयी पहचान बनाई है। उन्होने कहा मदरसों को समाप्त करने के लिए कानून बनाया गया है।

यह भी पढ़ें :  मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड  जीरो पर उतरे डीएम डॉ. आशीष चौहान, अजबपुर कलां में घर-घर नोटिस वितरण प्रक्रिया का किया स्थलीय निरीक्षण, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए दिए सख्त निर्देश

पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी की मांग पर गौचर के लिए चार जगहों पर पार्किंग, गौचर हवाई पट्टी से 18 सीटर हैलीकॉप्टर चलाने, पालिका कर्मचारियों के लिए आवास व्यवस्था तथा साकेत नगर से स्थानीय रघुनाथ मंदिर तक मोटर मार्ग की घोषणा की। उन्होने कहा कि गौचर में स्टेडियम के लिए धन स्वीकृत कर लिया गया है। जिलाधिकारी को शीघ्र निर्माण का शुरू करना चाहिए। गौचर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण में मुख्यमंत्री ने फिर से आश्वासन दिया की उच्चीकरण की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें :  जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सुनीं 164 शिकायतें

इस अवसर पर कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, रूद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी, थराली के विधायक भूपालराम टम्टा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी,  भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, कर्णप्रयाग पालिकाध्यक्ष गणेश शाह, गोपेश्वर के पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, दर्जाधारी रमेश गड़िया, गौचर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, अनिल नेगी, विजय प्रसाद डिमरी, कर्णप्रयाग की प्रमुख दीपिका मैखुरी, विनोद कनवासी, अरूण मैठाणी, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मेलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़, तहसीलदार सुधा डोभाल समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट

 

The post सीएम धामी ने किया गौचर मेले का शानदार आगाज appeared first on badhtabharat.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *