पोखरी (चमोली)। पोखरी के रैंसू के गणवे और लखडी के जंगलों में लगी भीषण आग पर दूसरे दिन भी काबू नहीं पाया गया है। वन विभाग आग बुझाने में जुटा हुआ है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, नागनाथ रेंज के अंतर्गत रैसू वीट के गणवे और लखड़ी तोक के चीड़ के जंगलों में शुक्रवार दोहपर बाद आग धधकने लगी थी। इसको बुझाने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तेज हवा के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दूसरे दिन शनिवार को वन भाग की टीम ने दोबारा से आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। शनिवार को यह आग बढ़ते-बढ़ते लखड़ी तोक तक पहुंच गई। चारों ओर फैले घने धुएं से पूरा क्षेत्र प्रभावित है और बड़ी मात्रा में वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, वन दरोगा मोहन सिंह बर्त्वाल तथा उनकी टीम लगातार आग बुझाने के प्रयासों में जुटी हुई है किंतु तेज हवाओं के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। वन विभाग की टीम में  वन आरक्षी दीपक सिंह नेगी, विपिन झिकवाण, सूरज राणा, फायर वाचर बिन्दी लाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *