गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय बालिका इंटर कालेज गोपेश्वर की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय एडस दिवस पर जन जागरूकता रैली निकाली। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में छात्राओं ने विद्यालय परिसर से नगर के विभिन्न मार्गों पर एड्स को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी राखी चौहान के नेतृत्व में निकाली गई रैली में सहायक अध्यापिका रोशनी देवी व सुनीता कठैत भी शामिल रहे। छात्राए एड्स पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नारेबाजी के बीच जागरूक करती रही। प्रभारी प्रधानाचार्य मीनाक्षी सेमवाल ने एड्स की भ्रांतियों से स्वयं सेवी छात्राओं को अवगत कराया। इससे पूर्व विद्यालय में  भाषण, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें :  सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *