गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में जल जीवन मिशन की योजनाओं का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन होगा। इसके तहत योजनाओं की ग्रांउड लेबल रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रस्तुत करनी होगी। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने जल संस्थान तथा जल निगम  के अधिकारियों को जल जीवन मिशन की स्वीत योजनाओं के कार्यों तेजी से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को टीपीआई (थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन) के कार्मिकों को गांवों में किए जा रहे हर घर जल सर्वेक्षण कार्यो को शीघ्र पूरा कर तय समय में वास्तविक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत आ रहीं शिकायतों और समस्याओं का तत्काल निस्तारण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को हर घर जल सर्टिफिकेशन और स्रोत की जियो टैगिंग में वांछित प्रगति लाये जाने के निर्देश दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को आंगनबाड.ी केंद्रों और स्कूलो में जल जीवन मिशन के तहत पानी की उपलब्धता सुनिÜचत कर रिपोर्ट देने को कहा गया। वन क्षेत्रों के अंतर्गत लंबित योजनाओं को वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय करते हुये शीघ्र निस्तारित करने पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में महिला के साथ सामूहिक गैंग रेप, होटल मैनेजर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन एवं जल स्रोतों के सुधारीकरण हेतु दूसरे चरण में जनपद में कुल 57 योजनाओं में से 47 पूर्ण कर ली गई है और 9 योजनाओं का कार्य चल रहा है। हर घर जल के अंतर्गत 113 गांवों के सापेक्ष 7 गांवों में सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके तहत कुल 13 पेयजल स्रोतों में से 12 स्रोतों की जियो टैगिंग कर ली गई है। बैठक में परियोजना निदेशक आनन्द सिंह कुनी, पेयजल निगम के अधीक्षक अभियंता मोहम्मद वसीम अहमद, एसडीओ मोहन सिंह, एसडीओ विकास दरमोडा जल संस्थान के सहायक अभियंता दिनेश चन्द्र पुरोहित, अधिशासी अभियंता अरुण गु, ईई राकेश सिंह, ईई अरुण प्रताप सिंह समेत एवं थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कार्मिक वर्चुअल जुड. रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *