गोपेश्वर (चमोली)। अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रनर कलम सिंह बिष्ट को जीओसी इन सेंट्रल कमांड ने सम्मानित किया। आर्मी डे पर लखनऊ स्थित सेंट्रल कमांड मुख्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट को उनके असाधारण खेल, अनुशासित जीवन और समाजसेवा के लिए जीओसी इन सेंट्रल कमांड मेजर जनरल नवीन महाजन ने सम्मानित किया। कमल सिंह बिष्ट का जीवन संघर्ष, संकल्प और साधना की मिशाल रही है। भारतीय सेना में नायक के पद पर रहते हुए उन्होंने अनुशासन, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढता को आत्मसात किया। सेना से रिटायर होने के बाद भी उन्होंने आराम का जीवन नहीं चुना।

यह भी पढ़ें :  BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जाएंंगे राज्यसभा, जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव और अनुशासन को समाज के लिए समर्पित किया। एक अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रनर के रूप में कलम सिंह बिष्ट ने कठिन पहाड़ी रास्तों, रेगिस्तानी ट्रेल्स और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का तिरंगा लहराया। उन्होंने यह साबित किया कि उम्र कभी भी सीमाएं तय नहीं करती अपितु संकल्प ही असली ताकत भी है। मेजर जनरल महाजन ने कहा कि कलम सिंह बिष्ट न केवल सेना के गौरव है अपितु समाज के लिए प्रेरणादायक भी। खेल के माध्यम से युवाओं को अनुशासन, स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाने का उनका संकल्प रंग लाने लगा है। समाज के लिए उनकी भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें :  खामेनेई की मौत पर कश्मीर में उबाल, कर्फ्यू जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद

मूल रूप से चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के मुंदौली गांव निवासी कलम सिंह बिष्ट ने  इस सम्मान पर सेंट्रल कमांड और भारतीय सेना का आभार जताया है। कहा कि इस सम्मान से उन्हें और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *