ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में ग्राम प्रधानों के हितों को सशक्त रूप से सामने रखने और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से गठित प्रधान संघ की चुनावी प्रक्रिया हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गई। चुनाव में सर्वसम्मति से मोहन बजवाल को संघ का अध्यक्ष चुना गया।

लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए संघ की कार्यकारिणी का अधिकांश गठन निर्विरोध हुआ। मीना चौहान को उपाध्यक्ष, सहदेव सिंह को सचिव, लक्ष्मी देवी को सह-सचिव तथा संजू देवी और मिथलेश को संयुक्त रूप से कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, सदन के बाहर और भीतर गरमाया माहौल

संगठन को मजबूत आधार देने के लिए रमेश और सुभाष को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। वहीं संघ की गतिविधियों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए चंद्रमोहन, विनोद भंडारी और रोशनी देवी को मीडिया प्रभारी के पद पर निर्विरोध चुना गया। संघ के मार्गदर्शन हेतु आनंद सिंह चौहान और मनोरमा देवी को संरक्षक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन बजवाल ने कहा कि प्रधान संघ ग्राम प्रधानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और ग्राम प्रधानों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया और संघ से विकासात्मक अपेक्षाएँ जताईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *