देहरादून/ नई दिल्ली। हरिद्वार के सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार द्वारा ऋषिकेश बाईपास को 4-लेन में विकसित करने हेतु ₹1105.79 करोड़ की स्वीकृति को ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर छिद्दरवाला एवं रेशम मार्गरी में प्रस्तावित फ्लाईओवर/अंडरपास को लेकर स्थानीय जनता एवं व्यापारियों की भावनाओं को प्रमुखता से रखा गया था, जिस पर सकारात्मक पहल हुई है।

यह भी पढ़ें :  प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल की सुपुत्री एंजिल अग्रवाल ने सीबीएसई हाईस्कूल में 98.4% अंक किए हासिल 

सांसद रावत ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना ऋषिकेश में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगी, चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित करेगी तथा पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना उत्तराखंड के समग्र विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *