टिहरी : मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने शनिवार को भिन्नू स्थित मूर्ति राम पोल्ट्री फार्म टिहरी गढ़वाल के फकोट का निरीक्षण किया। यह फार्म हरि ओम द्वारा संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान फार्म स्वामी ने बताया कि वर्तमान में फार्म में 5000 ब्रायलर चूजों का पालन किया जा रहा है। ये चूजे एक दिन की उम्र में “वेंकीज कंपनी” हरियाणा, देहरादून एवं राजकीय पोल्ट्री फार्म से खरीदे जाते हैं और लगभग 45 दिनों के बाद उत्तरकाशी जनपद में विक्रय किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें :  महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा

फार्म में 5000 चूजों की क्षमता वाले तीन बाड़े मौजूद हैं। पशुपालन विभाग द्वारा फार्म स्वामी को मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन एवं ब्रायलर फार्म योजना के तहत लाभान्वित किया गया है, साथ ही समय-समय पर चिकित्सा सेवाएं एवं तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है। हरि ओम ने जानकारी दी कि इस व्यवसाय से उन्हें प्रतिमाह लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये का मुनाफा हो रहा है।

निरीक्षण के उपरांत सीडीओ ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि फार्म स्वामी को विभिन्न विभागीय कल्याणकारी योजनाओं से और अधिक लाभान्वित किया जाए। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपमा शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ शर्मा तथा पशुधन प्रसार अधिकारी राजवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *