लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल, लैंसडाउन में कक्षा चार के विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी सर्वे 2026 (FLS) गतिविधि का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह पहल शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के अंतर्गत संचालित निपुण भारत मिशन का एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता का आकलन एवं सुदृढ़ीकरण करना है।

इस सर्वे हेतु जयहरीखाल ब्लॉक के आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन का चयन किया गया था। इसी क्रम में विद्यालय में फाउंडेशनल लिटरेसी से संबंधित विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह सर्वे जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में भी संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का व्यापक मूल्यांकन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा दक्षता, पठन एवं लेखन कौशल का विकास करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वाचन, शब्द पहचान, कहानी वाचन तथा शब्द निर्माण जैसे रोचक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता एवं आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य, विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने इस अवसर पर कहा कि FLS जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के बुनियादी सीखने के स्तर को सुदृढ़ बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में समय-समय पर ऐसी शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *