पौड़ी : जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार शनिवार को पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। 

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में अभियान के तहत 5 गैस गोदामों और 5 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिनमें कोटद्वार और पौड़ी में दो–दो गैस गोदाम व नौगांवखाल में एक गैस गोदाम का निरीक्षण किया गया। जबकि चाकीसैंण में 5 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी ने ‘स्वेच्छा से स्वच्छता’ अभियान का किया शुभारंभ, जनता से की सहयोग की अपील

उन्होंने बताया कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाएगी, वहां तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *