देहरादून : देहरादून में 12 अप्रैल 2026 को आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव के दौरान आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के प्रधानाचार्य विजेन्द्र दत्त सुंदरियाल को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल प्रिंसिपल अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से दी जा रही उनकी समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने इसे विद्यालय के चेयरमैन विनोद सिंह नेगी, वीएसएम, कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के मार्गदर्शन एवं सतत् समर्थन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आर्मी पब्लिक स्कूल में कार्यरत सहयोगी एवं योग्य टीम तथा विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है, जो पूरे विद्यालय और शहर के लिए गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें :  जोशीमठ सीएचसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की मांग

प्रधानाचार्य ने विद्यालय प्रबंधन एवं सभी अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विद्यालय प्रबंधन के सहयोग एवं निरंतर प्रोत्साहन से निरंतर कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *