देवप्रयाग : मंगलवार को आयोजित होने वाले पावन बैसाखी पर्व के अवसर पर थाना देवप्रयाग (पौड़ी) क्षेत्र अंतर्गत संगम स्थल देवप्रयाग में संभावित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं स्नान व्यवस्था के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर द्वारा संगम घाट, रामकुंड, देवप्रयाग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान घाटों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग एवं पुलिस बल की तैनाती से संबंधित दिशा निर्देश  दिए गए। स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, लाउडस्पीकर के माध्यम से जन-जागरूकता, तथा आपदा/आपात स्थिति से निपटने हेतु पुलिस बल को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सड़कों के रख-रखाव के लिए संबंधित विभागों की एक समन्वय समिति गठित की जाए

साथ ही आगामी कुछ दिनों में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों को परखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार द्वारा श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत चारधाम यात्रा रूट – कीर्तिनगर पुल से सिरोबगड़ का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीनस्थ कार्मिकों को निम्न आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गएः-

🔹 यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु नियमित चेकिंग एवं पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए।

🔹 संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की जाए।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सड़कों-रोपवे का जाल : गडकरी ने कई बड़ी परियोजनाओं का किया ऐलान

🔹 यात्रा मार्गों पर स्थापित साइन बोर्ड, बैरिकेडिंग एवं दिशा-सूचक संकेतों को समय-समय पर चेक कर सही स्थिति में रखा जाए।

🔹 वैकल्पिक मार्गों का भी नियमित निरीक्षण कर उन्हें सुचारु एवं उपयोगी बनाए रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल डायवर्जन किया जा सके।

🔹 श्रद्धालुओं की सहायता हेतु प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क/सहायता केंद्र सक्रिय रखे जाएं।

🔹 स्थानीय प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण किया जाए।

🔹 किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु त्वरित रिस्पॉन्स टीम को अलर्ट मोड पर रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *