देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज बहुप्रतीक्षित Dehradun–Delhi Expressway का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण किया और देहरादून स्थित Dat Kali Temple में पूजा-अर्चना भी की।

भव्य स्वागत और धार्मिक कार्यक्रम

प्रधानमंत्री के देहरादून पहुंचने पर 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह डाट काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा की। पूजा के उपरांत बच्चियों ने उनके समक्ष महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम् प्रस्तुत किया, जिसे पीएम मोदी ने ध्यानपूर्वक सुना और प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें :  विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखण्ड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर बढ़ेगा सहयोग, नई दिल्ली में इंडोनेशिया के कार्यवाहक राजदूत से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार

एलिवेटेड कॉरिडोर का किया निरीक्षण

इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड हिस्से का निरीक्षण किया। उन्होंने कार से उतरकर व्यू प्वाइंट से कॉरिडोर का जायजा लिया और परियोजना की विशेषताओं की जानकारी ली।

एक्सप्रेसवे की प्रमुख विशेषताएं

  • दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाला प्रोजेक्ट।
  • कुल लंबाई: 213 किलोमीटर।
  • कुल लागत: 11,963 करोड़ रुपये।
  • 6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर।
  • 12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे बड़ा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर।
  • 200 मीटर लंबे 2 एलिफेंट अंडरपास और 6 एनिमल पास।
  • डाट काली के पास 370 मीटर लंबी सुरंग।
  • 2 रेलवे ओवरब्रिज, 10 पुल और 7 इंटरचेंज।
  • करीब 20 किलोमीटर वन क्षेत्र परियोजना में शामिल।
  • 1.95 लाख पेड़ों का रोपण।
  • लगभग 19 प्रतिशत ईंधन की बचत का अनुमान।
  • दिल्ली से देहरादून की दूरी अब लगभग 2.5 घंटे में पूरी होगी।
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

विकास को मिलेगी नई रफ्तार

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यात्रा समय कम होने के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *