श्रीनगर : चारधाम यात्रा के सफल एवं सुचारु संचालन के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार द्वारा कोतवाली श्रीनगर में खाद्य पूर्ति निरीक्षक के साथ संयुक्त रूप से टैक्सी चालकों, व्यापारियों एवं होटल एसोसिएशन प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में यात्रा सीजन के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, यातायात संचालन, मूलभूत सुविधाओं एवं समन्वय व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से गैस आपूर्ति संबंधी समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने तथा आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता बनाए रखने पर जोर दिया गया। 

यह भी पढ़ें :  उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्यक्रम के तहत सीएम धामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा गणना फॉर्म

अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों, व्यापारिक संगठनों एवं सेवा प्रदाताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा यात्रा अवधि में सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *