कोटद्वार। उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने कोटद्वार नगर निगम द्वारा दुकानों से दो सौ रूपये प्रतिमाह यूजर चार्ज के रूप में लिये जाने का विरोध किया है। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने कहा कि मोदी सरकार गढ़वालियों की पाई पाई चूसना चाहती है इसलिए तरह तरह के चार्ज लगा कर बढ़ती मंहगाई में और बोझ आम नागरिकों पर डाल रही है। मुजीब नैथानी ने कहा कि जब एक घर का यूजर चार्ज 40 रूपये तय किया गया था तो दुकानों का दो सौ रूपये तय करना केवल सरकारी लूट है। उन्होंने कहा कि दुकानों का यूजर चार्ज घरों से कम होना चाहिए हां होटल ढाबे और जूस आदि की दुकानों के यूजर चार्ज अलग से तय किये जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *