रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबल जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे और पुराने आईईडी को डिफ्यूज करने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान जवानों का दल विस्फोटक की चपेट में आ गया और जोरदार धमाका हो गया।

धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल जवान को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें :  संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन प्रभावित, वेद आचार्य के अभाव पर उठे सवाल

घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह आईईडी पहले से नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *