• सूचना आयोग में सुरक्षा ड्यूटी निभा रहे पौड़ी गढ़वाल के जवान की मूंछें बनीं आकर्षण का केंद्र
  • ड्यूटी के साथ स्टाइल का अनोखा संगम, गणेश सिंह की मूंछें बनीं पहचान

देहरादून : सूचना आयोग में तैनात होमगार्ड हवलदार गणेश सिंह इन दिनों अपनी ड्यूटी के साथ-साथ अपनी शानदार मूंछों के कारण खासे चर्चाओं में हैं। उनकी मूंछें न सिर्फ उनकी पहचान बन चुकी हैं, बल्कि लोगों के बीच आकर्षण का विषय भी बनी हुई हैं। जनपद पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी गणेश सिंह वर्तमान में सूचना आयोग, उत्तराखंड में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने वाले गणेश सिंह की व्यक्तित्व में उनकी बड़ी-बड़ी घनी मूंछें चार चांद लगाती हैं।

यह भी पढ़ें :  विश्व पर्यावरण दिवस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट सहित राजस्व अधिकारियों ने किया पौधारोपण

कार्यालय परिसर में आने-जाने वाले लोग अक्सर उनकी मूंछों की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। सहकर्मियों के बीच भी उनकी यही पहचान बन चुकी है। कई लोग तो मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “मूंछें हों तो होमगार्ड गणेश सिंह जैसी।” गणेश सिंह का कहना है कि उनकी मूंछें सिर्फ शौक ही नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान और व्यक्तित्व का हिस्सा हैं। वे इसे पूरे गर्व के साथ संवारते हैं और अपनी ड्यूटी के साथ-साथ इस पहचान को भी कायम रखते हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखण्ड की बेटी तनीषा बिष्ट का IIT में चयन, बढ़ाया मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *