• जनगणना कार्य में तेजी लाने के निर्देश, सचिव ने की हाउस लिस्टिंग कार्यों की समीक्षा
  • श्रीनगर में अधिकारियों के साथ बैठक, संस्कृत में भी नाम पट्टिकाएं लगाने के दिए निर्देश

श्रीनगर। उत्तराखंड शासन के सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग दीपक कुमार ने चमोली जनपद के प्रस्तावित भ्रमण से पूर्व श्रीनगर स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम में जनगणना हाउस लिस्टिंग कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में तहसील श्रीनगर एवं नगर निगम श्रीनगर के चार्ज जनगणना अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, धौलास में प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

बैठक के दौरान सचिव दीपक कुमार ने जनगणना से संबंधित कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही जनगणना कार्य के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। सचिव दीपक कुमारने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय महत्व के इस समयबद्ध कार्य को पूरी गंभीरता एवं सुचारू रूप से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि अब तक लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य भी समय सीमा से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  मानसून को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मालन, सुखरौ और खोह नदियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

इसके अतिरिक्त सचिव दीपक कुमार ने राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम एवं तहसील परिसर के मुख्य कार्यालयों के बोर्डों के साथ-साथ अधिकारियों एवं विभिन्न कक्षों की नाम पट्टिकाएं भी संस्कृत भाषा में लिखी जाएं, ताकि संस्कृत के प्रयोग को बढ़ावा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *