Mahanagar Gas Limited ने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में CNG की कीमतों में ₹2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद अब मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई समेत पूरे MMR क्षेत्र में CNG ₹84 प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी।

इससे पहले उपभोक्ताओं को CNG ₹82 प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध कराई जा रही थी। कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर निजी वाहन चालकों के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन और व्यावसायिक वाहनों पर भी पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  कल से बदल जाएंगे कई अहम नियम, LPG, तत्काल टिकट, बैंकिंग और ITR पर पड़ेगा सीधा असर

माना जा रहा है कि गैस की खरीद लागत और परिचालन खर्च बढ़ने के चलते कंपनी ने यह फैसला लिया है। CNG के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *