कोटद्वार : विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नं० 38 झंडीचौड़ उत्तरी में उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अंतर्गत “सिगड्डी पेयजल योजना” के तहत नलकूप खनन एवं पम्पिंग कार्य का शिलान्यास संपन्न हुआ। इस महत्वाकांक्षी योजना की स्वीकृत लागत ₹124.00 लाख निर्धारित की गई है।

उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी योजना के लिए विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण का आभार व्यक्त किया।

यह योजना झंडीचौड़ उत्तरी, झंडीचौड़ पूर्वी, झंडीचौड़ पश्चिमी, रामदयालपुर, लोकमणिपुर एवं गंदरियाखाल क्षेत्र के लगभग 4000 लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। लंबे समय से इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को लेकर विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, विशेषकर गर्मियों के मौसम में लोगों को पानी की कमी से जूझना पड़ता था। नलकूप एवं पम्पिंग कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को मजबूत आधार मिलेगा और लोगों को बड़ी राहत प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी बोले – जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं। पेयजल, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी क्रम में यह पेयजल योजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

इससे पूर्व भी उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण द्वारा वर्ष 2022 से अब तक 10 नलकूप कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अनेक नलकूप एवं मिनी नलकूपों को लगवाया है। जिन प्रमुख क्षेत्रों में ये कार्य हुए हैं, उनमें –

यह भी पढ़ें :  कुलगाम में प्रवासी मजदूर की हत्या से फिर उभरा टारगेट किलिंग का खतरा

• वार्ड नं० 17 – मानपुर

• वार्ड नं० 27 – खूनीबड़

• वार्ड नं० 36 – लोकमणिपुर

• वार्ड नं० 3 – रामपुर

• वार्ड नं० 32 – देवरामपुर

• वार्ड नं० 33 – हल्दुखाता

• वार्ड नं० 30 – मोटाढ़ांग

• वार्ड नं० 34 – कण्वाश्रम

• वार्ड नं० 27 – महेंद्र नगर (मोटाढ़ांग)

• वार्ड नं० 32 – देवरामपुर (एक्ससाइज गोदाम क्षेत्र)

• वार्ड नं० 38 – झंडीचौड़ उत्तरी

शामिल हैं। इन क्षेत्रों में नलकूप एवं मिनी नलकूपों के कार्यों से हजारों लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल सुविधा का लाभ मिल रहा है तथा क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  हर नोटिस, हर दस्तावेज और हर आख्या होगी पूरी तरह प्रमाणिक व समयबद्ध – संयुक्त मजिस्ट्रेट

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रमोद केष्टवाल, कमल नेगी, महेश नेगी, राजेंद्र जज़ेडी, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, रजनीश बेबनी, कुबेर जलाल, सुदर्शन सिंह, राजीव डबराल, अनिल गौड़, सतीश धूलिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि विधायक ऋतु खण्डूड़ी भूषण के प्रयासों से लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह योजना भविष्य में क्षेत्र की बढ़ती आबादी को भी बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *