गोपेश्वर (चमोली)। खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार खेल विभाग चमोली द्वारा संडेज ऑन साइकिल विशेष अभियान के तहत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभिन्न विभागों के कार्मिकों, जनप्रतिनिधियों तथा शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने  प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी चमोली धीरेन्द्र नाथ द्विवेदी ने किया। पुरुष एवं बालक वर्ग में  केवी गोपेश्वर के अनंत सिंह, आदिल अंसारी, शिवम सिंह, यशवंत सिंह तथा अरहम अंसारी को पुरस्कृत किया गया। जबकि महिला एवं बालिका वर्ग में जीजीएचएस नैग्वाड़ की आयुषी तथा पीजी कॉलेज गोपेश्वर की साक्षी, दिव्या, प्रियंका रावत और कविता को पुरस्कार प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें :  मूसलाधार बारिश का कहर: जलभराव, कार पर गिर पत्थर, 17 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण जिला युवा कल्याण अधिकारी धीरेन्द्र नाथ द्विवेदी, वालीबॉल संघ चमोली के अध्यक्ष कमल सिंह रावत, बैडमिंटन संघ के जिला अध्यक्ष हेमन्त दरमोड़ा तथा थाना प्रभारी अनिरुद्ध व्यास ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी एवं एनआईएस प्रशिक्षक स्व.  कमल सिंह चौहान को खेल परिवार की ओर से दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल विभाग की विभिन्न योजनाओं और प्रतियोगिताओं में भाग लेकर युवा स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क का विकास कर सकते हैं तथा जनपद, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  केंद्र सरकार ने पुरानी गाड़ियों की खरीद फरोख्त के नियम बदले

साइकिल रैली के संचालन में तनवीर अहमद, अतुल कुमार, दिनेश विष्ट, नवीन कुंवर और संगीता नेगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर खेल विभाग के एनएस नेगी, राजपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, ताजवर सिंह, कीर्ति, संतोष, प्रदीप कुमार, अनूप सिंह सहित विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।  प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी अतिथियों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *