मासिक स्टाफ बैठक में सुशासन, राजस्व वसूली और लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आम जनता को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है।

मासिक स्टाफ बैठक में डीएम ने कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों की प्रगति, न्यायिक एवं राजस्व मामलों समेत विभिन्न विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों, राजस्व प्रकरणों, भू-राजस्व एवं अन्य करों की वसूली और अभियोजन मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट

जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए डीएम ने उपजिलाधिकारी थराली को निर्देशित किया कि उप तहसील देवाल में सप्ताह में कम से कम एक दिन नियमित रूप से तहसील का संचालन किया जाए, ताकि क्षेत्रीय लोगों को राजस्व और प्रशासनिक सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े।

बैठक में परिवहन, खनन, खाद्य पूर्ति, आबकारी और अन्य विभागों की राजस्व एवं कर वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने राजस्व बढ़ाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्ययोजना पर विशेष बल दिया।

यह भी पढ़ें :  पौड़ी गढ़वाल : अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

न्यायिक एवं राजस्व कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को अपने न्यायालयों में नियमित रूप से बैठकर सुनवाई करने तथा पुराने और नए लंबित राजस्व वादों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।

डीएम ने अवैध खनन, ओवरलोडिंग और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित छापेमारी एवं चालानी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में तेजी लाने और नशामुक्ति अभियान के तहत नशीले पौधों के चिन्हीकरण एवं विनष्टीकरण की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें :  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज

इस दौरान एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम राज कुमार पांडे, अबरार अहमद व अलकेश नौड़ियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *