मुख्यमंत्री राहत कोष के 9 प्रभावितों को मिला मुआवजा

गोपेश्वर (चमोली)। आपदा प्रभावितों की आजीविका को पुनः पटरी पर लाने के लिए सरकार और ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से राहत वितरण का कार्य लगातार जारी है। बुधवार को ब्लॉक सभागार थराली में आयोजित कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक वितरित किए।

वर्ष 2025 में 22 और 23 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश से थराली क्षेत्र में अनेक आवासीय भवनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचा था। प्रभावित परिवारों और कारोबारियों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न स्तरों पर सहायता प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  पाबौ के खुड़डेश्वर मैदान में जल उत्सव-2026 का शुभारंभ

ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से 80 आपदा प्रभावित व्यवसायियों को आजीविका संवर्द्धन के लिए 52 लाख 95 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। तहसील प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 9 प्रभावितों को 3 लाख 96 हजार रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और आजीविका बहाली के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।

यह भी पढ़ें :  उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डॉ. आशीष चौहान

इस दौरान ग्रामोत्थान के डीपीएम शशिकांत यादव, सहायक प्रबंधक राजबर सिंह बिष्ट, सहकारिता अध्यक्ष पूजा पुरोहित, इंदू देवी, बीना देवी, सहायक खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक गंभीर नेगी, विपिन मिश्र, देवी जोशी, विकास जोशी, आलिम, साहिब शाह, हीरा देवी, मीनाक्षी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *