बागेश्वर : बुधवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक लेते हुए जनपद में दूरसंचार सेवाओं, भारत नेट परियोजना तथा मोबाइल नेटवर्क विस्तार कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने भारत नेट परियोजना के अंतर्गत कपकोट क्षेत्र में कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसएनएल अधिकारियों को भनार, बैसानी, बड़ेत, कन्यालिकोट एवं पौसारी क्षेत्रों में 4जी टॉवर लगाने का कार्य तीन माह के भीतर पूर्ण करने को कहा। वहीं चोरखड़क में तहसील प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सर्वेक्षण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :  जोशीमठ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 43 यूनिट रक्त एकत्र

जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त खराब नेटवर्क संबंधी शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जेटीओ को तीन दिवस के भीतर नेटवर्क सेवाओं के प्रभावित रहने के कारणों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही नेटवर्क समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कर दूरसंचार सेवाओं में सुधार लाने को कहा। ताकि जनता को बेहतर दूरसंचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

बैठक में जिलाधिकारी ने जियो, एयरटेल तथा अन्य निजी दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी जनपद के दूरस्थ एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित करने की संभावनाओं का परीक्षण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :  धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति

बैठक में जेटीओ गौरव तड़ागी द्वारा अवगत कराया गया कि भारत नेट परियोजना के द्वितीय चरण में कपकोट क्षेत्र की 119 ग्राम पंचायतों के लिए कार्यादेश जारी हो चुके हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर. सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन. एस. नबियाल सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *