देहरादून। उत्तराखंड की युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल के स्थान पर टीम में मौका मिला है। श्रेयंका नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान दाहिने टखने में चोट लगने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने श्रेयंका के स्थान पर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। प्रेमा पहले से ही इंडिया-ए टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर थीं और अब वह विश्व कप के शेष मुकाबलों के लिए भारतीय सीनियर टीम से जुड़ेंगी।

यह भी पढ़ें :  काल बनी भीषण आग : अलीगंज कोचिंग सेंटर में 15 छात्र-छात्राओं की जलकर मौत, मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री पहुंचे मौके पर, SIT गठित

24 वर्षीय प्रेमा रावत ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है, लेकिन घरेलू क्रिकेट और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में अपने प्रदर्शन से उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। वह डब्ल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा रही हैं।

हाल ही में महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए प्रेमा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। उन्होंने आठ विकेट लेकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का ही परिणाम है कि अब उन्हें महिला टी20 विश्व कप जैसे बड़े मंच पर भारतीय टीम का हिस्सा बनने का अवसर मिला है।

यह भी पढ़ें :  श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, कहा – योग अपनाएं, स्वस्थ और संतुलित जीवन पाएं

प्रेमा के चयन से उत्तराखंड में खेल प्रेमियों और क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है। राज्य की इस प्रतिभावान खिलाड़ी से विश्व कप में भारतीय टीम को मजबूत करने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *