रुद्रप्रयाग। जिले के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब 10 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ टीम, जखोली पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने खाई में उतरकर सभी घायलों का रेस्क्यू किया और उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली भेजा। घायलों में वाहन चालक राजीव कुमार (46) निवासी ललूड़ी जखोली, गजेन्द्र सिंह (40) निवासी काण्डई मयाली तथा छुम्मा देवी (55) निवासी बुढना शामिल हैं। इनमें छुम्मा देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौड़ी में योग की धूम, योग मतदान एवं नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *