गोपेश्वर (चमोली)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण थीम के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विंध्याचल सिंह ने किया।

स्वच्छता अभियान जिलाधिकारी कार्यालय गोपेश्वर से शुरू होकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और मंडल रोड स्थित गैस गोदाम तक चलाया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने श्रमदान कर मार्गों पर फैले जैविक एवं अजैविक कूड़े-कचरे को एकत्रित किया तथा उसके पृथक्करण के बाद वैज्ञानिक निस्तारण के लिए निर्धारित स्थल पर भेजा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश विंध्याचल सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज और बेहतर पर्यावरण की आधारशिला है तथा इसे जनआंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव पुनीत कुमार ने कहा कि योग केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक करता है। उन्होंने लोगों से स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार पाठक, नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत, वन विभाग, जिला न्यायालय के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *