​ज्योतिर्मठ। देश के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल ने ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर नृसिंह भगवान, शंकराचार्य गद्दी स्थल, लक्ष्मी मंदिर, त्रिमुंडया वीर, वासुदेव मंदिर और नव दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन लाभ लिया। इस पावन अवसर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने न्यायाधीश का स्वागत करते हुए उन्हें नृसिंह भगवान का पवित्र अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किया। गौर करने वाली बात है कि इस वर्ष नृसिंह मंदिर में बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर दर्शन करने के लिए रिकॉर्ड संख्या में देश-विदेश के विशिष्ट महानुभाव (वीआईपी) पहुंच रहे हैं, जो इस क्षेत्र की बढ़ती धार्मिक महिमा को दर्शाता है। इस अवसर पर ज्योतिर्मठ के कोतवाल डीएस रावत मौजूद रहे

यह भी पढ़ें :  अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील, बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *