कोटद्वार : कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 4 किलोमीटर अंदर पुलिंडा मार्ग पर था, जहां एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी और एक पेड़ पर अटक गई।

कार में सवार निखिल कुमार उर्फ लक्की (20 वर्ष), पुत्र मदनपाल तथा गरिमा सैनी (17 वर्ष), पुत्री गोपाल सैनी, निवासी धामपुर, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश), जो फुफेरे भाई-बहन हैं, वाहन के अंदर फंसे हुए थे।

यह भी पढ़ें :  चंबा में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने थाना मोबाइल में उपलब्ध रस्सियों की मदद से पहले दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अन्य पेड़ों से सुरक्षित बांधा। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हादसे में दोनों को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार फिलहाल खाई में ही फंसी हुई है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और दोनों युवाओं की जान सुरक्षित बचाई जा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *