नई दिल्ली/मस्कट। ओमान तट के निकट होर्मुज स्ट्रेट में एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद भारत सरकार ने घटना की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, GFS Galaxy नामक जहाज पर कुल 11 भारतीय नागरिक सवार थे। इनमें से 10 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है।

विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि भारत इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है। मंत्रालय के मुताबिक, ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और लापता भारतीय की तलाश के लिए चलाए जा रहे खोज एवं बचाव अभियान में सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है।

यह भी पढ़ें :  मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट

भारत सरकार ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग के लिए ओमान सरकार का आभार भी व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रभावित भारतीयों की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है और होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक समुद्री व्यापार के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र बना हुआ है। फिलहाल हमले की विस्तृत परिस्थितियों और लापता भारतीय के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *