कोटद्वार : चोरपानी-सनेह जंगल क्षेत्र में गुरुवार शाम एक नवविवाहित दंपती के शव पेड़ से फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सतविंद्र सिंह (25 वर्ष) पुत्र मघ्घर सिंह निवासी ग्राम प्यारीवास, तहसील रामगढ़, जिला अलवर (राजस्थान) तथा उनकी पत्नी अमनदीप कौर (22 वर्ष) निवासी ग्राम प्यारीवास, जिनका मायका ग्राम प्रेमनगर जहानाबाद, थाना नगीना देहात, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में है, के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :  राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में कारगिल दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों अपनी मोटरसाइकिल से कोटद्वार घूमने आए थे। उनकी मोटरसाइकिल चोरपानी-सनेह जंगल मार्ग पर लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने आसपास के जंगल में तलाश अभियान चलाया, जहां सड़क से लगभग 150 मीटर अंदर एक पेड़ से दोनों के शव फंदे पर लटके मिले।

पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय, कोटद्वार भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड : नए घरेलू गैस कनेक्शन पर रोक, बड़ी संख्या में आवेदन लंबित, उपभोक्ता परेशान

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *