देहरादून : डालनवाला निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली डालनवाला पर सूचना दी कि उनका 08 वर्षीय पुत्र पीयूष बिना बताये घर से कहीं चला गया है, जिसे उनके द्वारा आस पास तथा रिश्तेदारों में ढूंढने का काफी प्रयास किया गया किन्तु वो कहीं नहीं मिला। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए डालनवाला पुलिस द्वारा बालक की फोटो तथा उसके सम्बन्ध में अन्य जानकारियों को कन्ट्रोल रूम तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया गया । पुलिस द्वारा किये गये त्वरित प्रयासों के परिणाम स्वरूप नाबालिग बालक को सकुशल रेसकोर्स क्षेत्र से बरामद किया गया। बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा पूछताछ पर उक्त बालक द्वारा बताया गया कि उसने घर की गुल्लक से पैसे निकालकर खर्च कर दिये थे तथा मम्मी-पापा की डांट के डर से वो घर से चला गया था।

यह भी पढ़ें :  देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी

बालक को चौकी आराघर पर लाकर आवश्यक काउंसलिंग के पश्चात सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

पुलिस टीम:

1- उ0नि0 अश्वनी बलूनी, चौकी प्रभारी आराघर
2- का0 प्रवीण भंडारी
3- का0 आदित्य राठी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *