हरिद्वार। विश्व की सबसे बड़ी निरंतर चलने वाली कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। डाक कांवड़ के अंतिम दिनों में धर्मनगरी हरिद्वार में शिवभक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। शिवभक्तों की बढ़ती संख्या के बीच उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन की ओर से यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा से लेकर पेयजल और स्वास्थ्य तक पुख्ता इंतजाम

कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि अंतिम चरण में भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें :  सावन महीने में शिवपुराण महिमा से गूंज रहा शंकराचार्य का मठ

हर साल हरिद्वार आते हैं, इस बार व्यवस्थाएं बेहतर : मोहित अग्रवाल

लुधियाना से कांवड़ यात्रा पर पहुंचे अधिवक्ता मोहित अग्रवाल ने अपने यात्रा अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह हर वर्ष गंगाजल लेने हरिद्वार आते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उत्तराखंड सरकार की ओर से कांवड़ यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर इंतजामों से कांवड़ियों की यात्रा सुखद और सुविधाजनक बनी है।

10-15 वर्षों से आ रहा हूं, इस बार हर जगह मिली सुविधा : संदीप कुमार

हरियाणा के करनाल से आए शिवभक्त संदीप कुमार ने बताया कि वह पिछले 10-15 वर्षों से लगातार कांवड़ लेने हरिद्वार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जिला प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से जगह-जगह मेडिकल कैंप, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, भोजन एवं अन्य सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बेहतर व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला प्रशासन का आभार जताया।

यह भी पढ़ें :  देवभूमि कार्ड नहीं, सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए – यूकेडी

शौचालय, पानी और लंगर की व्यवस्था सराहनीय : सोनिया

सहारनपुर से कांवड़ यात्रा पर आईं सोनिया ने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

हर जगह पानी और लंगर की सुविधा : अनिकेत कुमार

सहारनपुर से आए शिवभक्त अनिकेत कुमार ने कहा कि यात्रा मार्ग पर जगह-जगह शौचालय, पेयजल, लंगर और प्रकाश व्यवस्था की अच्छी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बेहतर व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हाथ जोड़कर आभार जताया।

यह भी पढ़ें :  जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले

व्यवस्थाओं ने बनाया यात्रा अनुभव यादगार

कांवड़ यात्रियों ने कहा कि इस बार यात्रा मार्गों पर सफाई व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और पेयजल की सुविधा पहले की तुलना में काफी बेहतर दिखाई दे रही है। शिवमय हुई धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

श्रद्धालुओं का कहना है कि बेहतर प्रबंधन, सुविधाओं और सेवाभाव के कारण कांवड़ यात्रा का अनुभव और भी यादगार बन गया है। डाक कांवड़ के अंतिम चरण में भी प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *