कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कोटद्वार विधानसभा में आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” में विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। लखपति दीदी अभियान महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ उन्हें स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें :  एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें – डीएम

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति अपनी मेहनत, साहस और संघर्ष के लिए जानी जाती है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण तथा विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ रही हैं। जब कोई महिला आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती है तो उसका परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा समाज मजबूत होता है।

उन्होंने कहा कि कोटद्वार विधानसभा की मातृशक्ति में अपार क्षमता है। महिलाओं को उनके हुनर के अनुसार प्रशिक्षण, बाजार और उचित अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने हुनर को स्वरोजगार से जोड़ने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट के फैसले : पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन, खेल, युवा कल्याण, गृह, परिवहन, शिक्षा एवं वन विभाग के कुल 243 पदों पर नियुक्ति को मंजूरी

उन्होंने कहा कि एक महिला का आगे बढ़ना दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकता है। सभी बहनों को स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अपने आसपास की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। “लखपति दीदी” का संकल्प केवल आर्थिक समृद्धि का लक्ष्य नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन से जुड़ा अभियान है।

कार्यक्रम में हिमानी वैष्णव, ममता रतूड़ी, सुनीता कोटनाला, यशोदा नेगी, लक्ष्मी रावत, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा संता बमराड़ा, मंडल अध्यक्ष प्रेम खंतवाल, सोनिया असवाल, विजयानंद पोखरियाल, सिमरन बिष्ट, उर्मिला कंडारी, माहेश्वरी, मीनाक्षी चौधरी, अंजू पाल, अर्चना गौड़, नीना बेंजवाल, बबीता ठाकुर, रितु चमोली, निशा जुयाल, लक्ष्मी भदौला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *