देहरादून । श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अंर्तगत संचालित श्री गुरु राम राय इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ सांइसेज में नेशनल मेडिकल कमीशन (एन.एम.सी.) के द्वारा स्वीकृत तीन दिवसीय ( 31 अगस्त-02 सिंतबर 2026) बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के मेडिकल एजुकेशन विभाग द्वारा मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्रीय कार्यालय हिमालयन इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल सांइसेज के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के निदेशक डाॅ नीलकमल कुमार ने सभी फैकल्टी सदस्यों व विशेषज्ञों का स्वागत किया।
एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के प्राचार्य डाॅ उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विभिन्न मेडिकल काॅलेजो में चिकित्सा शिक्षा के विषय में जागरूकता बढा कर मेडिकल छात्र-छात्राओं को उत्तम शिक्षण प्रदान करने में मार्गदर्शक सिद्व होगा। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेशनल फैकल्टी डेवलपमेन्ट है। इस कार्यक्रम में एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के 28 व रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के गौतम बुद्व चिकित्सा महाविद्यालय के 2 फैकल्टी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें :  मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ विशेषज्ञो ने विभिन्न मेडिकल विषयों पर व्याख्यान देकर उपस्थित फैकल्टी सदस्यों का विभिन्न मेडिकल शिक्षण विषयों पर ज्ञानवर्धन किया। उन्होनें प्रश्नोत्तर सत्र में सभी प्रतिभाागियों की शंकाओं का समाधान भी किया। इन वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों में डाॅ अंजली चौधरी, डाॅ निधि जैन, डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डाॅ मेघा लूथरा, डाॅ वैशाली धनंजय, डाॅ आलोक वर्धन माथुर, डाॅ ललित कुमार, डाॅ रोबिना मक्कड़, डाॅ सुलेखा नोटियाल एवं डाॅ धनंजय श्रीकांत ने विभिन्न मेडिकल शिक्षण विषयों पर व्याख्यान दिया।

यह भी पढ़ें :  सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस

इस अवसर पर एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस के मेडिकल एजुकेशन विभाग के समन्वयक व कार्यक्रम के संजोयक डाॅ. पुनीत ओहरी ने कहा कि इस बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन जैसे कार्यक्रम मेडिकल काॅलेजों के फैकल्टी सदस्यों को प्रशिक्षित करके मेडिकल छात्र-छात्राओ को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण में लाभदायक साबित होते है।

यह कार्यक्रम हिमालयन इस्टीटयूट ऑफ मेडिकल सांइसेज से आई नेशनल मेडिकल कमीशन की पर्यवेक्षक डाॅ. किरन भट के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री मंहत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. वीरेन्द्र वर्मा भी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की सह-समन्वयक डाॅ. अंजलि चौधरी ने दिया।

यह भी पढ़ें :  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *