गोपेश्वर (चमोली)। सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग करना 29 लोगों को भारी पड़ गया। थानाध्यक्ष गोपेश्वर नवनीत भंडारी के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर खुले में शराब पी रहे 29 लोगों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 13,500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

पुलिस को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे में हुड़दंग करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी के साथ सार्वजनिक माहौल भी प्रभावित हो रहा था। व्यापार संघ के साथ हाल में हुई बैठक में भी यह समस्या उठाई गई थी।

यह भी पढ़ें :  छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान – विनय शंकर पांडे

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शाम को अलग-अलग टीमें गठित कर अभियान चलाया। टीमों ने सड़क किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने सभी को चेतावनी दी कि सार्वजनिक जगह पर शराब पीकर हुड़दंग या शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की कार्रवाई के बाद सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों में हड़कंप है। पुलिस ने साफ किया कि आमजन की सुविधा और सार्वजनिक शांति में खलल डालने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  दर्दनाक और सनसनीखेज मामला : पति-पत्नी और तीन बच्चों की संदिग्ध मौत, रात में खाए थे नूडल्स

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *