देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में मंगलवार को तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर एक दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वारदात लूट के इरादे से की गई बताई जा रही है।

घटना के समय घर में दंपती और नौकरानी ही मौजूद थे, जबकि दंपती के बच्चे बाहर रहते हैं। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :  सुबह 6 बजे सड़कों पर उतरे सचिव पंकज कुमार पांडेय, देहरादून के प्रमुख मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण, 18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त सड़कें बनाने का अल्टीमेटम

मृतकों की पहचान रमेश कपूर, रजनी कपूर और शीला के रूप में हुई है। शीला मूल रूप से बिहार के दरभंगा की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *