गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार रात 10:23 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र चमोली-रुद्रप्रयाग-बागेश्वर सीमा के पास पहाड़ी क्षेत्र में बताया गया है। भूकंप के झटके जोशीमठ, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पौड़ी समेत आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। रात में अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें :  10 नवंबर को गंगोत्री, 11 को केदारनाथ-यमुनोत्री और 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *