रुद्रप्रयाग। लोकपर्व इगास-बग्वाल के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को रुद्रप्रयाग जनपद के वसुकेदार तहसील अंतर्गत आपदा प्रभावित ग्राम भौंर पहुँचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से भेंटवार्ता की, राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावितों के साथ मध्यान्ह भोजन भी साझा किया।

मुख्यमंत्री ने आपदा में जान गंवाने वाले कुलदीप सिंह नेगी (वन श्रमिक) एवं सते सिंह के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से पाँच-पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि सरकार हर संकट की घड़ी में जनता के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी भी पीड़ित परिवार को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन के लिए जिला प्रशासन व आरईसी फांडेशन के मध्य इसी माह एमओयू

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और पुनर्निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपदा-संवेदनशील है, इसलिए सरकार ने आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएँ

  • भौंर क्षेत्र में स्थायी हेलीपैड का निर्माण।
  • ग्राम भौंर में नया आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित किया जाएगा।
  • गांव तक दोपहिया वाहन आवागमन हेतु मोटर मार्ग निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत।
  • छेनागाड़ बाजार को पुनर्जीवित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
  • आपदा में आवास खो चुके परिवारों के विस्थापन व क्षतिग्रस्त वाहनों के मुआवजे की योजना बनेगी।
यह भी पढ़ें :  सीएम के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत कार्यों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरतना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत सहायता देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी के आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे त्वरित राहत प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक भरत चौधरी, जिलाधिकारी प्रतीक जैन, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम श्याम सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार सहित तहसील प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों में जुटी चमोली पुलिस 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *