​चमोली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनपद चमोली ने अपनी सांगठनिक मजबूती को धार देते हुए ज्योतिर्मठ नगर मंडल के विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल की सहमति और जिला मोर्चा अध्यक्षों के व्यापक विचार-विमर्श के बाद मंडल अध्यक्ष अमित सती ने नई नियुक्तियों की सूची जारी की। संगठन में नए चेहरों को शामिल कर पार्टी ने आने वाले समय के लिए अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है।

​पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अनीता पंवार को सौंपी गई है, जबकि किसान मोर्चा की कमान  प्रकाश रावत संभालेंगे। इसी प्रकार, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा के लिए अनुज बिष्ट, अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा के लिए राकेश लाल और अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा के लिए सूरज सिंह बिष्ट को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद को फिलहाल रिक्त रखा गया है, जिसकी घोषणा आगामी दिनों में होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत

​मंडल अध्यक्ष अमित सती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि ये नियुक्तियां मंडल स्तर पर संगठन को जमीनी रूप से और अधिक सशक्त बनाएंगी। इन नियुक्तियों की प्रतिलिपि जिला प्रभारी, सह-प्रभारी और सभी जिला मोर्चा अध्यक्षों को भी प्रेषित कर दी गई है। नई नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और स्थानीय स्तर पर पार्टी के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *