देहरादून। लाइफ जैकेट पहने सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जब टिहरी झील के करीब पहुंचे, तो उनके पास दो विकल्प थे। या तो वह अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी सुबोध उनियाल और अपने विधायक साथियों के साथ पहले बोटिंग करते या फिर एक गाइड के साथ अकेले ही जेट स्की का आनंद लेने निकल पड़ते। उन्होंने जेट स्की पर हाथ आजमाना चुना और निकल पडे़ रोमांच के सफर पर। बाद में उन्होंने बोटिंग भी की।

टिहरी लेक फेस्टिवल का विधिवत उद्घाटन करने के बाद शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कोटी कालोनी में लगे तमाम स्टाॅल का निरीक्षण किया। उन्होंने आईटीबीपी के जवानों से भी मुलाकात की। इसके बाद वह टिहरी झील की तरफ चले गए और एक-एक गतिविधि का हिस्सा बनकर फेस्टिवल का प्रमोशन किया। बोटिंग में उनके साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक किशोर उपाध्याय, विनोद कंडारी, शक्तिलाल शाह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस ने की राज्यसभा चुनावों के लिए 06 उम्मीदवारों की घोषणा

खूब चखे पहाड़ी व्यंजन, की तारीफ

कोटी कालोनी स्थित आयोेजन स्थल पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। यहां पर महिलाओं की रामलीला समिति ने आकर्षक स्टॉल लगाया है। इसे पहाड़ी घर नाम दिया गया है, जहां पर पहाड़ी व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सीएम ने यहां पर पहुंचकर पहाड़ी व्यंजन का आनंद लिया। इससे महिलाएं उत्साहित नजर आईं। समिति से जुड़ीं रचना उनियाल के अनुसार-सीएम ने उनकी समिति को प्रोत्साहित किया है। सीएम ने लाल चावल, भट्ट की चुटकाणी, झंगोरे की खीर खाकर उसकी तारीफ की।

यह भी पढ़ें :  टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *