पौड़ी। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ शिव मोहन शुक्ला की अध्यक्षता में डुगड्डा ब्लॉक के गुमखाल में एक निजी होटल में जिला स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों एवं आशा फ़ेसिलिटेटर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार ब्लॉक नैनीड़ाडा से दर्शिनी देवी, द्वितीय पुरस्कार ब्लॉक दुगड्डा से दामिनी देवी तथा ब्लॉक यमकेश्वर से रेणु बडोला को तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गया। इसके साथ ही आशा फैसिलिटेटर में प्रथम पुरस्कार पाबों ब्लॉक से पूनम देवी, द्वितीय पुरस्कार दुगड़डा ब्लॉक से रेखा कंडवाल,तृतीय पुरस्कार रिखणीखाल ब्लॉक से विमला रावत को दिया गया साथ ही ब्लॉक थलीसैंण से ब्लॉक कॉर्डिनेटर कांता प्रसाद को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें :  सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

सम्मेलन में आशा कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ शिव मोहन शुक्ला ने आशा कार्यकत्रियों एवं आशा फ़ैसिलिटेटर को विभागीय सहयोग हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि आशाएँ स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं,जो कि फील्ड स्तर पर स्वास्थ्य सूचकांकों को बेहतर बनाने में विभाग को सहयोग प्रदान कर रही हैं,उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर निदान किया जाएगा।उन्होंने सम्मेलन में आशा कार्यक्रम के तहत कार्य करने वाले सभी कर्मियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित सभी कार्यक्रमों के तहत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। कार्यक्रम में आस्था सेवा संस्थान के सचिव राकेश चंद्रा, जिला समन्वयक आशा कार्यक्रम दिनेश शाह,दीपक खाँसुली, गोवर्धन गोस्वामी,रचना भट्ट,दिगम्बर नेगी एवं समस्त ब्लॉक से आये आशा कार्यकत्री ब्लॉक कोऑर्डिनेटर,व आशा फैसिलिटेटर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *