देहरादून : नए साल की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारियों को बड़ा तोहफा मिला है। कार्मिक विभाग ने IAS अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए, जबकि गृह विभाग ने IPS अधिकारियों को तरक्की दी। इन आदेशों से आठ अपर सचिव स्तर के IAS अब सचिव बन गए हैं। सभी पदोन्नतियां एक जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी। आदेश सचिव कार्मिक एवं गृह शैलेश बगौली ने जारी किए हैं।

IAS अधिकारियों की पदोन्नति

2010 बैच के IAS अधिकारियों डॉ. अहमद इकबाल, सोनिका, रंजना राजगुरु, ईवा आशीष श्रीवास्तव, आनंद स्वरूप, देवकृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय और राजेंद्र कुमार को अपर सचिव से सचिव स्तर पर पदोन्नत किया गया है। इनमें ईवा आशीष श्रीवास्तव को प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण परफॉर्मा पदोन्नति दी गई है।

यह भी पढ़ें :  दिल दहलाने वाली वारदात, पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी फरार

इसके अलावा, 2001 बैच के वरिष्ठ IAS प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को लेवल-15 ग्रेड में पदोन्नति प्रदान की गई है। 2013 बैच के IAS मयूर दीक्षित, वंदना, विनीत कुमार, रीना जोशी और डॉ. आनंद श्रीवास्तव को चयन वेतनमान लेवल-13 में तरक्की मिली है।

2017 बैच के अधिकारियों नमामि बंसल, गौरव कुमार, संदीप तिवारी, रवनीत चीमा, विनोद गिरी गोस्वामी, प्रशांत कुमार आर्या, आशीष कुमार भटगाई, प्रकाश चंद्र, दीप्ति सिंह तथा निधि यादव को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान लेवल-12 दिया गया है। 2022 बैच के युवा IAS दीपक रामचंद्र सेठ, राहुल आनंद और आशिमा गोयल को वरिष्ठ वेतनमान लेवल-11 प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें :  प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, डॉ. रमेश कुंवर अध्यक्ष और डॉ. यशपाल तोमर महासचिव निर्वाचित

IPS अधिकारियों को मिली तरक्की

गृह विभाग ने भी कई IPS अधिकारियों को पदोन्नति दी है। एडीजी अभिनव कुमार को डीजी रैंक प्रदान किया गया है। डीआईजी निवेदिता कुकरेती, पी. रेणुका देवी और बरिंदरजीत सिंह को आईजी पद पर पदोन्नत किया गया है।

इसके साथ ही प्रहलाद नारायण मीणा, प्रीति प्रियदर्शिनी और यशवंत सिंह को एसएसपी से डीआईजी पद पर तरक्की मिली है। IPS तृप्ति भट्ट और रामचंद्र राजगुरु को सेलेक्शन ग्रेड लेवल-13, अर्पण यदुवंशी को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड तथा निशा यादव व जितेंद्र चौधरी को वरिष्ठ वेतनमान लेवल-11 दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लेकर मेला संचालन कमेटी को जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *