कोटद्वार : कलालघाटी में एक कुत्ते ने आठ लोगों को काटा है। वहीं आसपास के क्षेत्रों में भी कुत्तों ने छह लोगों को काटा है। इस दौरान बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पीड़ितों की लाइन लगी रही। दूसरी तरफ पागल हो चुके एक कुत्ते को भीड़ ने डंडों से मार डाला। कल मंगलवार को भाबर में कलालघाटी के उदयरामपुर क्षेत्र में एक कुत्ते आठ राहगीरों को काटा। लोगों का कहना था कि पागल हो चुके कुत्ते ने आठ लोगों को काटा। इसके अलावा आसपास अन्य जगहों पर लावारिस कुत्तों ने कई राहगीरों को काटकर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित नारा, यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है…!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *