• गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर बैठक संपन्न
  • पीआईसी बौराड़ी में 26 जनवरी, 2026 को समय 11ः30 बजे होगा सामूहिक ध्वजारोहण

टिहरी : सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 एवं 26 जनवरी, 2026 को सांय 6.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक समस्त शासकीय कार्यालय भवनों को प्रकाशमान किया जाएगा। दिनांक 26 जनवरी को प्रातः 09ः30 बजे जनपद के समस्त कार्यालयों/शिक्षण संस्थाओं में विभागध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षों द्वारा झण्डारोहण किया जायेगा। तत्पश्चात् समय 11ः30 बजे प्रताप इण्टर कॉलेज मैदान बौराड़ी नई टिहरी में सामूहिक ध्वजारोहण एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें :  प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, डॉ. रमेश कुंवर अध्यक्ष और डॉ. यशपाल तोमर महासचिव निर्वाचित

सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह की समस्त व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए स्वच्छ भारत अभियान के तहत अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई करने के निर्देश दिये। समस्त संबंधित विभागों को झांकियों का चयन/प्रदर्शन की सूची 23 जनवरी तक उपलब्ध कराने को कहा गया। सूचना विभाग एवं नगरपालिका नई टिहरी को पूर्व की भांति जनपद मुख्यालय के प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति गीतों का प्रसारण करने, युवा कल्याण एवं खेल विभाग को 25 जनवरी को बेडमिंटन ओपन खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाने, शिक्षा विभाग को स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने, एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्वन्त्रता संग्राम सैनानियों के आश्रितों को घर जाकर सम्मानित करने के को कहा गया।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- ठोस सबूत नहीं

इसके साथ ही मुख्य अतिथि को ससमय आमंत्रण सूचना भेजने, मंच, पेयजल एवं मिष्ठान आदि व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। उक्त समस्त व्यवस्थाओं के लिए एसडीएम टिहरी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस मौके पर एडीएम अवधेश कुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी पुनर्वास स्नेहिल कुंवर, एसडीएम घनसाली अलकेश नौडियाल, सीएमओ श्याम विजय, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *