​ज्योर्तिमठ। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर ने सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माणा सेक्टर और उत्तर-पश्चिमी फ्रंटियर मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली अग्रिम सीमा चौकियों का सघन दौरा किया।

इस दौरे का मुख्य आकर्षण 15,800 फीट की अत्यधिक ऊंचाई पर हाल ही में स्थापित की गई एक नई मौसमी चौकी रही, जहाँ डीजी कपूर ने स्वयं पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शून्य से नीचे के तापमान और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच स्थापित यह चौकी सीमा सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
​अपने प्रवास के दौरान महानिदेशक ने जवानों के रहन-सहन और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए मेस और आवास का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य और सीमा पर सैन्य तैनाती की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें :  बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस अवसर पर आयोजित ‘सैनिक सभा’ को संबोधित करते हुए शत्रुजीत कपूर ने कहा कि देश की अखंडता के लिए हिमवीरों का समर्पण अतुलनीय है। उन्होंने आईटीबीपी के जवानों और वहाँ तैनात भारतीय सेना के वीर योद्धाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और दुर्गम चोटियों पर मुस्तैदी से डटे प्रहरियों का मनोबल बढ़ाया। महानिदेशक के इस दौरे से अग्रिम मोर्चों पर तैनात जवानों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह जानकारी आईटीबीपी ने सोशल पेज के माध्यम से साझा की है…

यह भी पढ़ें :  देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, सीएम धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य, आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का एमडीडीए की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *