चमोली : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत न्याय पंचायत रोहिड़ा में बहुउद्देशीय शिविर का उप जिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान यहां ग्रामीणों को ओर से 49 शिकायतें दर्ज की गई। यहां ग्रामीणों की ओर से दर्ज अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, बाल विकास विभाग सही अन्य विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के माननीय उपाध्यक्ष  ऋषि प्रसाद सती, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, संजय रावत, जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख संतोषी देवी आदि मौजूद थे।



यह भी पढ़ें :  दिल्ली से देहरादून तक एक सूत्र : धामी की कार्यकुशलता और मोदी का विश्वास बना उत्तराखंड की ताकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *