नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार के मंत्री और पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से पांच बार के विधायक नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

यह नियुक्ति मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल पूरा होने के बाद पार्टी के दिन-प्रतिदिन के कार्यों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है। नड्डा का कार्यकाल कई बार बढ़ाया गया था, लेकिन अब नए अध्यक्ष के चुनाव तक नितिन नवीन पार्टी की कमान संभालेंगे। इसे भाजपा की राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और पूर्वी भारत में प्रभाव बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लेकर मेला संचालन कमेटी को जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश

कौन हैं नितिन नवीन?

45 वर्षीय नितिन नवीन कायस्थ समुदाय से आते हैं और बिहार के नीतीश कुमार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। पिता के निधन के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। इससे पहले वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में सक्रिय रहे और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी भी रह चुके हैं।

bjp letter e6ffc8fe32d86d9f0204a45300837891

नितिन नवीन की चुनावी सफर मजबूत रही है। उन्होंने 2006 में उपचुनाव से पहली बार जीत हासिल की, इसके बाद 2010, 2015, 2020 और हालिया 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से लगातार विजय प्राप्त की। 2025 के चुनाव में उन्होंने आरजेडी की रेखा कुमारी को 51 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया, जहां उन्हें 98,299 वोट मिले।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- ठोस सबूत नहीं

शीर्ष नेताओं की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन को बधाई देते हुए कहा, “नितिन नवीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वे युवा और ऊर्जावान नेता हैं, जिन्हें संगठनात्मक अनुभव भरपूर है। बिहार में विधायक एवं मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल प्रभावशाली रहा है। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण पार्टी को नई मजबूती देंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई दी और कहा कि नितिन नवीन कल्पनाशील और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *